रांची: आर्मी पब्लिक स्कूल, रांची के तत्वावधान में ईस्टर्न कमांड इंटर आर्मी पब्लिक स्कूल वॉलीबॉल (बालक) प्रतियोगिता–2026 का आयोजन 28 एवं 29 अगस्त 2026 को आर्मी पब्लिक स्कूल, रांची में किया जा रहा है।
आज इस प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर ब्रिगेडियर मनोज झा, कमांडर, 61 इन्फैंट्री ब्रिगेड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनके आगमन से प्रतियोगिता की गरिमा बढ़ी. उन्होंने अपने उदगार व्यक्त करते हुये प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एपीएस बशिष्ठा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एपीएस दीनजान को सीधे 2–0 से पराजित किया। एपीएस बशिष्ठा ने दोनों सेटों में 25–10 और 25–10 से जीत दर्ज कर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
दूसरे सेमीफाइनल में एपीएस बेंगडुबी ने एपीएस बागराकोट को 2–0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। एपीएस बेंगडुबी ने दोनों सेट क्रमशः 25–03 और 25–11 से जीतकर फाइनल में एपीएस बशिष्ठा के साथ मुकाबला तय किया।
तीसरे स्थान के लिए मुकाबला एपीएस दीनजान और एपीएस बागराकोट के बीच खेला जाएगा।
प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और प्रतिस्पर्धात्मक उत्कृष्टता का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का समापन एवं फाइनल मुकाबला 29 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा