NEWS7AIR

महिला कांग्रेस कमेटी ने आयोजित किया भव्य सावन मिलन समारोह, संगठन एवं सामाजिक समरसता पर हुई चर्चा

रांची: सावन के पावन महीने के अवसर पर आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भव्य सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से महिला कांग्रेस की अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री के. राजू जी रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि माननीय मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी तथा अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी, प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. बेला प्रसाद जी एवं श्री भूपेंद्र मरावी जी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोधकांत सहाय जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सावन मिलन समारोह में महिला कांग्रेस की प्रदेश एवं जिला स्तर की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक उत्साह के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रतिभा पांडेय, आभा सिन्हा, सीता राणा, नीतिमा बाड़ी, मीनू सिंह, यशस्विनी सहाय, नीतू देवी, मेरी तिर्की, सुषमा कुमारी, सुनीता गोप, संगीता प्रधान, बेबी सिंह, शिखा सिंह, उषा सिंह सहित विभिन्न जिलों से आईं सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने, महिलाओं की संगठन में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक एवं धार्मिक समरसता को मजबूत करने को लेकर विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सौहार्द, भाईचारा और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित यह सावन मिलन समारोह आपसी सौहार्द, सांस्कृतिक परंपरा और संगठनात्मक एकजुटता का सुंदर संदेश देते हुए संपन्न हुआ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.