NEWS7AIR

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पशुपतिनाथ मंदिर में महाआरती

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पशुपतिनाथ मंदिर में प्रति सोमवार की भांति 13 जुलाई सोमवार को शाम में भोलेनाथ की भव्य महाआरती की गई।

बीएयू के केन्द्रीय पुस्तकालय के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष मनीष कुमार ने परिवार सहित महाआरती का लाभ लिया । महाआरती में उनकी पत्नी रीना कुमारी, पुत्री निष्ठा सिन्हा तथा पुत्र तेजस मनुराज शामिल थे। पुजारी सुशील कुमार पांडेय और देव्यांश पाण्डेय ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान का भव्य पूजन और महाआरती संपन्न कराया। रुद्राष्टक के वाचन द्वारा भगवान को पुष्पांजलि अर्पित की गई। मंदिर में प्रतिष्ठित मां पार्वती, भगवान गणेश एवं कार्तिकेय, माता दुर्गा, सूर्य भगवान, नन्दी जी एवं हनुमान जी का भी दीप, पुष्प एवं भोग आदि से अर्चन किया गया।

महाआरती में मन्दिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ एके श्रीवास्तव, डॉ अरविन्द कुमार सिंह, डॉ आशीष कुमार चक्रवर्ती, डॉ शैलेंद्र कुमार रजक, डॉ सुशील कुमार पांडेय, नीता शंकर, प्रियंका डुकिया, दिलीप कुमार भट्ट, अवध बिहारी लाल, प्रेम कुमार, इन्द्रनाथ मुंडा आदि शामिल थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.