NEWS7AIR

सरकार आंदोलनकारियों को सम्मान देने के दायित्व का निर्वाह जल्द करें: पुष्कर महतो

रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा कोर कमेटी की बैठक डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा मजार प्रांगण में हुई . बैठक में केंद्रीय कमेटी का चुनाव कराने, 11 सदस्यीय कोर कमेटी बनाने, एवं सरकार के आश्वासनों एवं सरकारी संकल्पों का पालन नहीं होने की स्थिति में राज्य की स्थापना दिवस 15 नवंबर 2026 पर रांची में विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया.

मौके पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों-झारखंडियों को सम्मान देने के दायित्व का निर्वाह जल्द करें. आज हजारों आंदोलनकारी गण की मृत्यु हो चुकी है जो राजकीय मान सम्मान अलग पहचान अपने से वंचित रह गए.उनके आश्रित दर-दर भटक रहे हैं. जिला से लेकर राज्य तक सुध लेने वाला उनकी कोई नहीं है. उन्होंने कहा कि आज भी अलग राज्य व माय-माटी के मूल्य अधूरे हैं.

रोजी रोजगार नियोजन खनिज संपदाओं की लूट हो रही है बाल- बच्चों के अधिकारों पर हमला तेज है जिसे झारखंड आंदोलनकारियों के लिए बर्दाश्त कर पाना अब संभव सा नहीं लगता है. समय रहते राज्य सरकार अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए न्याय के साथ सम्मान एवं समाज में स्वाभिमान से जीने के अधिकार के तहत झारखंड आंदोलनकारियों के बाल बच्चों को रोजी रोजगार नियोजन की सौ प्रतिशत गारंटी करें.सभी को सम्मान पेंशन राशि जेल जाने की बाध्यता समाप्त करते हुए 50-50हजार रु दे.

बैठक में अध्यक्ष विदेशी महतो, प्रो.रतनलाल महतो, गोपाल रवानी, सूरज प्रसाद जायसवाल, सरोजनी कच्छप, अन्थन लकड़ा, दिवाकर साहू पुनीत उरांव, पौलूस हंसदा, नारायण मंडल, तैयब अंसारी, इम्तियाज़ खान भारतेंदु मुर्मू, विनोद कुमार पांडेय ऋषि तोष झा, पंकज मिश्रा, रंजीनी कंडुलना, नीलू देवी, प्रकाश खलखो, विजय उरांव, राजदेव माहथा, रामनंदन साहू , लड्डू पांडेय सहित अन्य प्रमुख थे .

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.