NEWS7AIR

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में किसान उत्सव दिवस का आयोजन

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी किए जाने के अवसर पर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया ।

रांची कृषि महाविद्यालय प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। पीएम ने डीबीटी के माध्यम से देश के 9.44 करोड़ किसान परिवारों के खाते में 18,880 करोड़ रुपए की राशि जारी की।

बीएयू के वैज्ञानिकों ने किसानों को ई-केवाईसी, खरीफ फसल प्रबंधन, प्राकृतिक खेती, बकरी, मुर्गी एवं सूअर पालन तथा एफपीओ निर्माण पर तकनीकी जानकारी दी।

आयोजन प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ डीके शाही और अपर निदेशक डॉ निरंजन लाल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में अनुसंधान निदेशक डॉ पीके सिंह, कुलसचिव डॉ शैलेश चट्टोपाध्याय, पशु चिकित्सा संकाय के डीन डॉ आलोक कुमार पांडेय, वानिकी संकाय के डीन डॉ कौशल कुमार, कृषि प्रसार शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ बीके झा, केवीके बोकारो के प्रधान डॉ रंजय कुमार सिंह तथा आनुवंशिकी एवं पौधा प्रजनन विभाग के वरीय वैज्ञानिक डॉ अरुण कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

प्रसार शिक्षा निदेशालय और बीएयू के तहत कार्यरत 16 कृषि विज्ञान केन्द्रों के प्रयास से इस कार्यक्रम में ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में राज्य भर के लगभग 2500 किसान जुड़े।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.