Ranchi: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन शुक्रवार को रांची के बरियातू रोड स्थित चेशायर होम में अत्यंत सादगी, संवेदनशीलता और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिव्यांग बच्चों एवं अंतःवासियों के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशियाँ साझा कीं।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राहुल गांधी का संपूर्ण राजनीतिक और सामाजिक जीवन न्याय, समानता, प्रेम और सेवा के मूल्यों को समर्पित रहा है। वे हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज़ बनने का कार्य करते हैं। इसी भावना के अनुरूप उनके जन्मदिन को किसी भव्य आयोजन के बजाय सेवा कार्य के माध्यम से मनाने का निर्णय लिया गया, ताकि जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाई जा सके।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के सतीश पौल मुंजनी, राजेश गुप्ता, आलोक दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, एम तौशिफ, केदार पासवान, राजेश सिन्हा सन्नी, राजन वर्मा और कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उनके नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।