NEWS7AIR

विश्व नृत्य दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने प्रख्यात नृत्यांगना गर्गी मल्खानी को किया सम्मानित, बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता आयोजित

रांची: समर्पण शाखा द्वारा विश्व नृत्य दिवस के पावन अवसर पर प्रख्यात नृत्यांगना गर्गी मल्खानी जी को उनके आवास करुणा सदन, वेस्ट एंड पार्क, हेहल में अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

गर्गी मल्खानी जी एक प्रतिष्ठित कलाकार हैं, जिन्होंने कम आयु से ही नृत्य की साधना प्रारंभ की और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। वे भारतीय शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट योगदान दे रही हैं।

इसी क्रम में शाखा द्वारा आर.बी. स्प्रिंगडेल स्कूल में बच्चों के बीच नृत्य प्रतियोगिता का भी सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्षा शुभा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्षा विनीता सिंघानिया, सचिव रेखा राइका, वीणा शर्मा, दीपिका मोतिका, सोनल शर्मा एवं अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों की उपस्थिति से कार्यक्रम गरिमामय एवं सफल रहा।

समर्पण शाखा कला एवं संस्कृति के संवर्धन के लिए निरंतर कार्यरत है।

यह जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.