NEWS7AIR

बिरनी थाना परिसर में लगा आरओ वाटर

फरियादियों और आम लोगों को मिलेगी शुद्ध पेयजल की सुविधा

Giridih: बिरनी थाना परिसर में बुधवार को आम नागरिकों की सुविधा के लिए आरओ वाटर लगाया गया। थाना प्रभारी आकाश सिंह भारद्वाज के प्रयास से प्रखंड पंचायत समिति निधि के तहत यह व्यवस्था की गई है। बिरनी प्रमुख रामु बैठा और उपप्रमुख शेखर सुमन की अनुशंसा पर आरओ वाटर लगाया गया है। इससे थाना आने वाले फरियादियों और आम लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

थाना प्रभारी आकाश सिंह भारद्वाज ने कहा कि थाना परिसर में आरओ वाटर लगाने का उद्देश्य यहां आने वाले फरियादियों और आम नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुविधा और सहूलियत का ध्यान रखना प्राथमिकता है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.