Jaunpur: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित ‘मिशन शक्ति’ अभियान के पांचवें चरण में जौनपुर पुलिस पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतर चुकी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कुँवर अनुपम सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद भर में महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए एक वृहद अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों से लेकर गांवों तक संवादअभियान के दूसरे चरण में पुलिस की ‘मिशन शक्ति’ और ‘एंटी रोमियो’ टीमें लगातार सक्रिय हैं। ये टीमें स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, मेलों, चौराहों और सुदूर ग्रामीण अंचलों में पहुँचकर महिलाओं और छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित कर रही हैं।
इस दौरान न केवल उन्हें कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जा रही है, बल्कि आत्मविश्वास जगाने के लिए आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जा रहे हैं।सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर जोरपुलिस टीम द्वारा बालिकाओं को ‘गुड टच-बैड टच’, घरेलू हिंसा से जुड़े कड़े कानूनों और साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में सरल भाषा में विस्तार से समझाया जा रहा है। वर्तमान डिजिटल युग में संदिग्ध कॉल, लिंक और मैसेज से दूर रहने की विशेष सलाह दी जा रही है ताकि महिलाएं साइबर ठगी का शिकार न हों।
एक कॉल पर मिलेगी मदद:
हेल्पलाइन नंबरों का प्रसारअभियान के दौरान पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वुमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 108 (एम्बुलेंस), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। महिलाओं को भरोसा दिलाया जा रहा है कि किसी भी विषम परिस्थिति में मदद उनसे बस एक कॉल की दूरी पर है।थानों के ‘मिशन शक्ति केंद्र’ बने मददगारजनपद के प्रत्येक थाने पर स्थापित ‘मिशन शक्ति केंद्र’ महिलाओं के लिए भरोसे का केंद्र साबित हो रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से महिलाओं की शिकायतों का त्वरित समाधान, परामर्श और आवश्यक कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है। पुलिस का यह मानवीय चेहरा और सक्रियता जिले में महिलाओं के बीच सुरक्षा की भावना को और मजबूत कर रही है।
— विक्रम सिंह