NEWS7AIR

‘मदर ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज’ एचईसी (HEC) को बचाने के लिए प्रधानमंत्री को लिखा गया पत्र, विशेष आर्थिक पैकेज की मांग

रांची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित देश के गौरवशाली सार्वजनिक उपक्रम ‘हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (HEC) के अस्तित्व को बचाने और इसके पुनरुद्धार के लिए रांची के एक जागरूक नागरिक सर्वेश कुमार सिंह (निवासी: साहू नगर, पुंदाग) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

पत्र में इस बात पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है कि देश के औद्योगिक विकास, रक्षा क्षेत्र और इसरो (ISRO) के चंद्रयान व मंगलयान जैसे ऐतिहासिक मिशनों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला यह संस्थान आज गंभीर आर्थिक संकट, कार्यशील पूंजी की कमी और प्रबंधन संबंधी चुनौतियों के कारण बंदी के कगार पर खड़ा है।

पत्र में उठाए गए प्रमुख मुद्दे:

• हजारों परिवारों पर आजीविका का संकट: एचईसी में कार्यरत स्थायी, अस्थायी (सप्लाई) कर्मचारियों और अधिकारियों को लंबे समय से नियमित वेतन नहीं मिल पा रहा है, जिससे हजारों परिवार भुखमरी और मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं।
• स्थानीय अर्थव्यवस्था पर असर: इस संस्थान पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रांची के लाखों लोग, छोटे व्यापारी और आश्रित परिवार निर्भर हैं, जिनके सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है।
• आत्मनिर्भर भारत अभियान को क्षति: पत्र में उल्लेख किया गया है कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए एचईसी जैसी स्वदेशी भारी इंजीनियरिंग इकाई का जीवित रहना अत्यंत आवश्यक है।

प्रधानमंत्री से की गई प्रमुख मांगें:

सर्वेश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की अपील करते हुए मांग की है कि केंद्र सरकार की ओर से एचईसी के पुनरुद्धार के लिए एक विशेष आर्थिक पैकेज प्रदान किया जाए। इसके साथ ही, कर्मचारियों के लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने और रक्षा व अंतरिक्ष क्षेत्र के बड़े कार्यादेश (Work Orders) एचईसी को सौंपने का अनुरोध किया गया है, ताकि हजारों आश्रित परिवारों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.