NEWS7AIR

पशुपतिनाथ मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई सोमवारी महाआरती

रांची: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के प्राचीन पशुपतिनाथ मंदिर में सोमवार को महाआरती का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर महाआरती में भाग लिया तथा सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सुनील कुमार पांडेय द्वारा भगवान भोलेनाथ के विधिवत पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसके बाद पारंपरिक विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। फूलों, बेलपत्र, चन्दन एवं अन्य पूजन सामग्रियों से बाबा भोलेनाथ का आकर्षक शृंगार किया गया तथा धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित किया गया। आज की महाआरती अमलेश मिश्र- सुशीला देवी परिवार द्वारा निवेदित थी। शंखध्वनि, घंटियों की गूंज और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान शिव की आराधना की। रुद्राष्टकम के वाचन ने आध्यात्मिक वातावरण को और भी भावपूर्ण बना दिया। महाआरती में सूरज मिश्र, अंकित कुमार मिश्र, आनंद कुमार मिश्र, अमलेश चन्द्र मिश्र, राजेन्द्र शर्मा, प्रवीण कुमार दुबे, इन्द्रनाथ मुंडा, किरण देवी, ऋषभ कुमार झा, अनुराधा महली, शिवम मुंडा, रीना गोस्वामी, शताक्षी पाण्डेय, यशोहरि पाण्डेय, रवीन्द्र ठाकुर आदि लोग शामिल थे।

मन्दिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ एके श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवारी महाआरती का उद्देश्य धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.