NEWS7AIR

कैलाश की करुणा, राॅंची का जत्था चार धाम के लिए रवाना

Ranchi: केंद्रीय युवा महावीर मंडल, राॅंची के अध्यक्ष श्री नन्द किशोर सिंह चंदेल और कविता वर्मा के द्वारा अंग वस्त्र एवं श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर के महंत कैलाशी केशव दास त्यागी जी महाराज द्वारा पुष्प माला देकर जत्थे को रवाना किया गया।

कैलाश की करुणा, राॅंची के मार्गदर्शक एवं झारखण्ड के प्रसिद्ध वास्तु शास्त्री स्वामी विमलेश कुमार के नेतृत्व में 14 यात्रियों के जत्थे में 8 महिला एवं 6 पुरुष शामिल हैं। जत्था हरिद्वार में स्नान के बाद मनसा देवी मंदिर, भारत माता मंदिर, कनखल स्थित दक्ष महादेव मंदिर, प्रजापति मंदिर, सती कुंड के दर्शन कर शाम में गंगा आरती में शामिल होंगे।

अगले सुबह चार धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ, के साथ तुंगनाथ, उतर काशी विश्वनाथ मंदिर, श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, ऋषिकेश के दर्शन करके 12 अक्टूबर को राॅंची लौटेगा। जत्थे में विरेन्द्र प्रसाद सिंह, धिरेन्द्र कुमार सिंह, दिनेश सिंह, सुनिल प्रसाद सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा, रीता मिश्रा, रीना देवी, नीलम कुमारी, सुनिता देवी, लखराज देवी, केसर देवी, राधा सिंह एवं मंजू सिंह शामिल हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.