NEWS7AIR

अब 28 नहीं 30 दिन के होंगे मोबाइल रिचार्ज प्लान

राँची :मोबाइल रिचार्ज कराने वालों के लिए टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नए नियम जारी किए हैं. इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. इन नियमों के तहत अब ग्राहकों को 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान और सिर्फ कॉलिंग-एसएमएस वाले ऑप्शन भी मिल सकेंगे.

कई मोबाइल यूजर्स की लंबे समय से ये शिकायत रही है कि कंपनियों के 28 दिन वाले प्लान की वजह से उन्हें एक साल में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है. जिसके बाद अब टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए ऐसे नियम बनाए हैं, जिनके तहत ग्राहकों को 30 दिन तक की वैलिडिटी वाले विकल्प उपलब्ध कराने होंगे. देश में आज भी बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता भी हैं जो स्मार्ट फ़ोन यूज नहीं करते, कीपेड वाले मोबाइल का प्रयोग करते हैं उन्हें भी मजबूरी में डाटा वाले प्लान रिचार्ज कराने पड़ते थे. अब ऐसे मोबाइल धारकों को सिर्फ कॉलिंग-एसएमएस वाले ऑप्शन मिलेंगे.

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.