NEWS7AIR

गिरिडीह में हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत

राजेश कुमार

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के जरीडीह जंगल में आज दोपहर जंगली हाथियों के हमले से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई । मृतक की पहचान उपेंद्र यादव 38 वर्ष हाथियों ने को पैरों तले कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पिछले 15 दिनों से हाथियों का झुंड इस क्षेत्र में घूम रहा है। फसल बर्बाद करने के बाद अब हाथी इंसानों पर भी हमला कर रहे हैं। इससे जरीडीह और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।

प्रशासन का ग्रामीणों से अपील की है कि “रात में घर से बाहर न निकलें। हाथी दिखने पर सुरक्षित दूरी बनाएं। जरूरी काम से निकलना हो तो मशाल लेकर निकलें और वन विभाग के निर्देशों का पालन करें।”

वन विभाग की टीम इलाके में लगातार गश्त कर रही है और माइक से लोगों को जागरूक कर रही है। मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाएगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.