NEWS7AIR

जौनपुर के शुभम सिंह चंदेल बने IAS, UPSC में 378वीं रैंक पाकर बढ़ाया जिले का मान

विक्रम सिंह

जौनपुर: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में सिकरारा क्षेत्र के देवपुर (धोबहा) गांव निवासी शुभम सिंह चंदेल ने 378वीं रैंक हासिल कर जौनपुर जिले का नाम रोशन किया है।* शुभम सिंह चंदेल सिकरारा ब्लॉक में तैनात सोशल ऑडिटर दीनानाथ सिंह ‘छेदी’ के पुत्र हैं।

शुभम के चयन की खबर जैसे ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, परिवार और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। शुभम की सफलता से क्षेत्र के युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

बताया जा रहा है कि शुभम सिंह चंदेल ने कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। परिवार और गांव के लोगों के अनुसार शुभम बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उनका लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाकर देश और समाज की सेवा करना था।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.