राँची: वेटरन आर्गेनाइजेशन ऑफ़ झारखंड के कार्यकारिणी सदस्यों का आज बैठक हेहल कार्यालय में किया गया। बैठक में आगामी गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। साथ-साथ पूर्व सैनिक वीर नारी एवं उनके आश्रितों से संबंधित मिलने वाली सुविधाओं के बारे में चर्चा हुयी।
मुख्य अतिथि के रूप में फुटबॉलर दिव्यानी उपस्थित रही। दिव्यानी कांके चंदा गांव की रहने वाली है और भारतीय टीम में अपना स्थान बनाकर शोहरत हासिल कर चुकी है। उन्हें बुलाकर संगठन के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। संगठन में सदस्यों का विस्तार भी किया गया। जिसमें दो नए सदस्य वेटरन अशोक यादव और वेटरन बीके सिंह को उनके कर्मठता को देखते हुए कार्यकारिणी में जोड़ा गया।
बैठक में उपस्थित अध्यक्ष मुकेश कुमार के साथ सचिव एमपी सिंहा, कोषाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता संजीत सिंह सदस्य एस एन चौबे, मिथिलेश, राकेश, संदीप, अनिल, निर्भय इत्यादि शामिल थे