NEWS7AIR

36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड के एथलीटों ने पहले दिन स्वर्ण पदक -05, रजत पदक – 06 कांस्य पदक -05 कुल 16 पदकों के साथ दबदबा कायम किया

प्रतियोगिता के पहले दिन झारखंड के एथलीट चमके

Ranchi: एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया,नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में झारखंड एथलेटिक्स संघ,रांची के द्वारा आगामी 22 से 24 सितम्बर तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम,मोराबादी,रांची आयोजित हो रही 36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 10 राज्यों जिसमें पश्चिम बंगाल,उड़ीसा,बिहार,असम, मिजोरम,सिक्किम,मणिपुर नागालैंड,,मेघालय, अरुणाचल प्रदेश की टीम भाग ले रही है। जिसमें कुल 621 एथलीट भाग लें रहे हैं।

प्रतियोगिता के पहले दिन झारखंड के एथलीटों ने कुल 05 स्वर्ण 06 रजत पदक एवं 05 कांस्य पदक समेत कुल 16 पदक जीत अपना दबदबा बनाया।

स्वर्ण पदक

प्रीति लकड़ा – (हजारीबाग) – बालिका अंडर 20 वर्ष – लंबीकूद

विवेक यादव – (साहेबगंज) – बालक अंडर 20 वर्ष – जेवलिन थ्रो

ममता मेरी मुर्मू (पूर्वी सिंह भूम) बालक अंडर 16 वर्ष- 60 मीटर

बालिका अंडर 18 वर्ष
मिडले रिले
पुतुल बास्की (रांची)
अनामिका उरांव (बोकारो)
खुशी कुमारी (रामगढ़)
पूनम कुमारी (रांची)

मिक्स रिले
प्रतीक उरांव (रांची)
जैक्लिन खेस (बोकारो)
मनीष कुमार (गिरिडीह)
शिवानी कुमारी (रांची)

रजत पदक
आशा कुमारी (चतरा)बालिका अंडर 20 वर्ष- 5000 मीटर

हेमंत कुमार- (पलामू) – बालक अंडर 18 वर्ष – जेवलिन थ्रो

अनित उरांव (लातेहार)
बालक अंडर 16 वर्ष – 80 मीटर हर्डल्स

निधि तिर्की (बोकारो) बालिका अंडर 16 वर्ष – 80 मीटर हर्डल्स

बालक अंडर 18 वर्ष
मिडले रिले
शुभम एक्का (रांची)
विक्की लोहरा (बोकारो)
आकाश दीप किंडो (गुमला)
विशाल कुमार (रांची)

संतोष मुर्मू – बालक अंडर 14- किड्स जैवलिन

कांस्य पदक
विमल कुमार (रामगढ़)- बालक अंडर 20 वर्ष – 5000 मीटर

हुस्न आरा प्रवीण ( साहेबगंज) – बालिका अंडर 20 वर्ष – लंबी कूद

एमानुएल किस्कू – (साहेबगंज) बालक अंडर 16 वर्ष – 80 मीटर हर्डल्स

शिवानी कुमारी (पलामू)- बालिका अंडर 18वर्ष – डिसकस

पृथ्वी उरांव (हजारीबाग) बालिका अंडर 16 वर्ष – 60 मीटर

कोच – विनोद कुमार सिंह, आशु भाटिया, योगेश यादव, आलोक सिंह, नीरज कुमार, नरेश कुजूर, अनुभा खाखा

इस अवसर पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सी डी सिंह,सचिव एस के पांडे एवं आयोजन सचिव प्रभाकर वर्मा , सिकंदर महतो, रणवीर सिंह,तकनीकी पदाधिकारी, बंधन टोप्पो, अजय नायक, सरोज कुमार, प्रभात रंजन तिवारी,अनिल कुजूर,सिकन्दर महतो, बिनोद कुमार, टेक्निकल डेलीगेट पी के मोहंती,अनवर हुसैन समेत अन्य का आयोजन में सराहनीय सहयोग रहा ।

वही राकेश कुमार सिंह डिप्टी रजिस्टार कॉपरेटिव, रांची,करण साधवानी सहायक निदेशक रांची साईं ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.