NEWS7AIR

झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ ने सिटी बस परिचालन में दिखाई अनियमितता 

रांची: झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने प्रेस बयान जारी कर रांची नगर निगम द्वारा चलाई यात्री सिटी बस परिचालन में बरती जा रही अनियमितता पर चिंता जताई है।  

उन्होंने  कहा कि रांची नगर निगम द्वारा चलाई जा रही यात्री सिटी बस  को रांची शहर में नो प्रॉफिट नो लॉस में चलना था परंतु आज पूरे रांची शहर के बीचो-बीच बिना यात्री पड़ाव बनाएं और फूल ओवरलोडिंग करते हुए परिचालन किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि कचहरी चौक ,सही चौक ,डेली मार्केट ,उर्दू लाइब्रेरी ,रतन टॉकीज , वेलफेयर सिनेमा, रोस्पा टावर, सुजाता चौक, बिग बाजार , ओवर ब्रिज एवं राजेंद्र चौक हिनू बिरसा चौक , हटिया , दसमाइल तक परिचालन किया जा रहा है और यात्री को भेड़ बकरी जैसा   फूल ओवरलोडिंग किया जा रहा है जबकि महिला का कोई सेफ्टी नहीं है।  

रांची शहर के बीचों-बीच  एमजी रोड मैं परिचालन करने वाले बस की जांच किसी भी यातायात थाना द्वारा यह आरटीए डीटीओ द्वारा नहीं किया जा रहा है जबकि ऑटो और ई रिक्शा का का हर प्रकार का जांच जिला प्रशासन द्वारा किया जाता है।  

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.