NEWS7AIR

राज्यपाल ने अमेरिकी महावाणिज्य दूत को बताया झारखंड की विशेषता

दी देवघर कांवड़ यात्रा की जानकारी

Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास, कोलकाता की महावाणिज्य दूत कैथी जाइल्स-डियाज ने राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान दोनों के मध्य विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। राज्यपाल महोदय ने जाइल्स-डियाज को झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विशेषताओं से अवगत कराते हुए कहा कि यह राज्य प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है तथा यहाँ प्रचुर मात्रा में खनिज संपदा उपलब्ध है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि झारखंड में अनेक विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल स्थित है, जो राज्य की आध्यात्मिक समृद्धि के प्रतीक हैं।

राज्यपाल ने यह भी कहा कि वर्तमान में पवित्र श्रावण माह के अवसर पर देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु गहरी आस्था के साथ कांवर यात्रा कर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम एवं दुमका स्थित बासुकीनाथ मंदिर पहुँच रहे हैं और श्रद्धापूर्वक जलार्पण कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्षभर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन स्थलों पर दर्शन हेतु आते हैं। राज्यपाल महोदय ने यह भी उल्लेख किया कि झारखंड में इटखोरी, रजरप्पा, देउड़ी और पारसनाथ जैसे कई आस्था के केंद्र हैं। साथ ही, यहाँ के जलप्रपातों और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थल आगंतुकों को विशेष रूप से आकर्षित करते हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.