NEWS7AIR

आदिवासियों के जिन्दा जला देने के घटना की जांच के लिए पूर्णिया पहुंची हेमंत सोरेन की टीम 

Ranchi: बिहार में पूर्णिया जिला के टेटगावां ग्राम में विगत सप्ताह पांच आदिवासियों को जिंदा जला दिया गया था जिसके जांच के लिए झारखंड राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत  सोरेन के द्वारा रामदास सोरेन, शिक्षा मंत्री (झारखंड) , एवं राजमहल के युवा सांसद विजय हांसदा जी एवं पंकज मिश्रा (केंद्रीय सचिव)जी के साथ एक टीम का गठन करते हुए पूर्णिया भेजा गया।

बिहार की धरती पर अपने नेताओं का स्वागत करने हेतु मेरे साथ केंद्रीय समिति सदस्य भोला बास्के  एवं अंजेला हांसदा जी श्री हीरालाल मंडल,पूर्व प्रत्याशी अमरपुर क्षेत्र,के साथ पूर्णिया पहुंचे। पूर्णिया में मौजूद कार्यकारिणी सदस्य पटवारी हांसदा केंद्रीय सदस्य सूकल मुर्मू जी केंद्रीय सदस्य अशोक शाह जी पूर्व प्रत्याशी मनिहारी फुलमनी हेंब्रम जिला अध्यक्ष अनमोल रजवार जी रानीगंज नगर के मुख्य पार्षद श्री रणधीर पासवान जी केंद्रीय सदस्य अशोक साह जी अशोक हांसदा जी शंकर मरांडी जी एवं  सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आगंतुक अतिथियों को माला एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।

जांच टीम ने  घटनास्थल पर जाकर वहां की स्थिति की जानकारी लिया,और माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा भेजे गए सहयोग राशि का जिसमें नकदी, अनाज एवं कपड़ा वगैरह का वितरण कर वहां के स्थानीय प्रशासन से बात कर सहयोग करने की अपील की।वहां से लौटकर अतिथि भवन पूर्णिया में बिहार के नेताओं कार्यकर्ताओं साथ बैठक कर आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ने का ऐलान करते हुए सभी को निर्देश दिया की पार्टी के संगठन को मजबूत करें ।उन्होंने बताया कि बिहार में पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.