NEWS7AIR

सुरक्षा बलों को बोकारो के लूगु पहाड़ में नक्सल उन्मुलन अभियान में मिली सफलता

08 मृत शरीर, भारी मात्रा में हथियार एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद

Ranchi: झारखंड भाकपा (माओवादी) विवेक उर्फ प्रयाग मांझी (केंद्रीय कमेटी सदस्य), सहदेव सोरेन (केंद्रीय कमेटी सदस्य) एवं अन्य 20 से 25 सशस्त्र माओवादियों की सूचना पर संयुक्त बलों यथा 209 कोबरा, बोकारो पुलिस, झारखंड जगुआर एवं सी.आर.पी.एफ. द्वारा बोकारो जिला अंतर्गत लूगु पहाड़ इलाके में एक विशेष संयुक्त अभियान „डाकाबेड़ा“ चलाया गया।

आज सुबह लगभग 05:30 से माओवादियों के दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की कई बार मुठभेड़ हुई है एवं अभियान जारी है। मुठभेड़ के दौरान अब तक 08 मृत शरीर, भारी मात्रा में हथियार एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किए गए हैं, जिसमें निम्न हथियार शामिल हैं-

इंसास – 04
एस०एल०आर०-01
रिवाल्वर – 01

प्रारंभिक जांच में 08 मृत नक्सलियों में से तीन की पहचान निम्नलिखित रूप से हुई है:

1. विवेक उर्फ प्रयाग मांझी (केंद्रीय कमेटी सदस्य) एक करोड़ इनामी
2. अरविंद यादव (स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य)
3. साहब राम मांझी (जोनल कमेटी मेंबर) 10 लाख इनामी

शेष 05 मृत नक्सलियों की पहचान हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। सर्च अभियान अभी जारी है। अग्रतर कार्रवाई की जानकारी अभियान के पश्चात अलग से दी जायेगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.