NEWS7AIR

ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के 167 वां शहादत दिवस पर कई दिग्गजों ने दिया श्रद्धांजलि

Ranchi: रांची: स्वतंत्रता सेनानी और 1857 के महानायक ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के 167 वां बलिदान दिवस धुर्वा गोल चक्कर के निकट उनके प्रतिमा स्थल पर धूमधाम से मनाया गया ।

इस मौके पर जिला प्रशासन रांची झारखंड सेनानी कोष, गृह मंत्रालय, सीआरपीएफ, रांची, सेंबो, सीआरपीएफ, लाबेद, रांची, अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के शहादत दिवस का आयोजन किया गया।  
इस अवसर पर सीआरपीएफ रांची सेंबो केंद्र के द्वारा बैंड के द्वारा सलामी दिया गया और स्वतंत्रता सेनानी के वंशज और झारखंड सेनानी कोष गृह मंत्रालय झारखंड के सदस्य ठाकुर प्रवीर नाथ शाहदेव ने कहा कि ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव का बलिदान दिवस और जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाना चाहिए और कहां की जैसे वह अपना बलिदान दिए हैं इसको देश के हर इंसान को याद रखना चाहिए।  

इस मौके पर रांची जिले के चर्चित समाजसेवी निपु सिंह ने कहा कि ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जैसा महान पुरुष के चलते ही आज देश को आजादी मिली और हम लोग सुख चैन से रह रहे हैं और कहां की 1857 का विद्रोह में सभी ने ठाकुर शाहदेव को अपना नेता चुना और वह अपने सहयोगी शेख भिखारी,पांडे गणपत राय, नीलांबर पीतांबर और टिकैट उमरांव सिंह के साथ अंग्रेजों के साथ लड़ाई की और सभी ने मिलकर अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दी थी और कहा कि राजा ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को चतरा तालाब के पास अंग्रेजों ने घेर कर उनको पैदल रांची ले आया और 16 अप्रैल को रांची के जिला स्कूल के गेट के निकट कदंब के पेड़ के डाली में लटकाकर फांसी दे दी‌ गई ।

इस मौके पर रांची एडीएम राजेश्वर नाथ आलोक, सीआरपीएफ कमांडेंट अमनदीप, कमांडेंट टोप्पो, सर्वोदय बाल निकेतन स्कूल के विद्यार्थी, मेघनाथ महतो का कला संस्कृति टोली, झारखंड के विभिन्न जिलों से आए हुए अमर शहीदों के वंशज भारत भूषण सिंह, महेंद्र प्रसाद सिंह, कोमल खेरवार, अली बबली, नीलम जगरानी खडिया, रवि दत्त, प्रवीर नाथ शाहदेव, डॉ वंदना राय, धर्मेंद्र तिवारी, मिथिलेश कुमार पांडे, निपु सिंह सहित हजारों से अधिक लोगों ने उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.