ओडिशा में आयोजित प्रथम ओपन राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप मे डिवाइन योगा अकेडमी, झारखंड के जगदीश सिंह को स्वर्ण पदक
Ranchi: जय प्रकाश अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, सुंदरगढ़ योगासन खेल संघ एवम मार्शल आर्ट अकादमी राउरकेला द्वारा संयुक्त रूप से 29 और 30 मार्च 2025 को राउरकेला, ओडिशा में आयोजित प्रथम ओपन राष्ट्रीय योगासन खेल चैंपियनशिप 2024-25 में डिवाइन योगा अकेडमी झारखंड के जगदीश सिंह को ग्रैंड मास्टर कैटेगरी में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ ।
इसके साथ ही जगदीश सिंह को उत्कृष्ट कोच और जज के रूप में भी सम्मानित किया गया।
सीनियर बी ग्रुप में शत्रुघन कुमार को चौथा प्रदीप कुम्भकार को पांचवा और मनोज उराँव को छठा स्थान प्राप्त हुआ।
डिवाइन योगा अकेडमी की डायरेक्टर डॉ परिणीता सिंह ने टीम का उत्साहवर्धन करते हुए अच्छे भविष्य की कामना की।
ज्ञात हो कि डिवाइन योगा अकेडमी झारखंड की तरफ से जगदीश सिंह, शत्रुघन कुमार, प्रदीप कुम्भकार, संदीप ठाकुर और अजय कुमार ने भाग लिया था। उक्त प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा गुजरात, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड के अलावा कई राज्यों ने भी विभिन्न कैटेगरी में भाग लिया।