NEWS7AIR

झारखण्ड के दीपक कुमार को  राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में 64वां रैंक 

वेटरन आर्गेनाइजेशन ऑफ़ झारखंड ने किया सम्मानित 

रांची: वेटरन आर्गेनाइजेशन ऑफ़ झारखंड ने झारखण्ड के दीपक कुमार को  राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में 64वां रैंक प्राप्त करने के लिए उन्हें उनके घर जाकर शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।  

कुमार   वेटरन आर्गेनाइजेशन ऑफ़ झारखंड के सदस्य नायक बीवी नाथ  के पुत्र हैं।  ये अपने माता पिता के साथ रांची के टाटीसिलवे के बड़ाम में रहते हैं।  संत जेवियर कॉलेज से एनसीसी   “C” सर्टिफिकेट लेकर कड़ी मेहनत करते हुए यह सफलता हासिल की।  साथ ही साथ  झारखंड एवं संगठन का नाम ऊंचा किया। 

इनके पिता भारतीय सेना आर्मी सप्लाई  कोर में 26 साल तक अपनी सेवा दी. अवकाश प्राप्ति के बाद अभी वीर नारी, शहीद परिवार एवं उनके आश्रितों को मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं।  इसके अलावा उन्होंने ने अपने बच्चों को भी सैनिक सेवा के लिए प्रेरित किया और विधिवत उसकी तैयारी करवाई।  

कुमार जल्द ही ऑफीसर ट्रेंनिंग अकैडमी चेन्नई में ट्रेनिंग के लिए जाएंगे। 
 
यह जानकारी संगठन वेटरन आर्गेनाइजेशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने दी।  उन्होंने ने बताया की सम्मानित करते समय सचिव एमपी सिंह, कोषाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद एवं प्रवक्ता  संजीत सिंह उपस्थित थे। सबों ने कुमार को सच्चे दिल से देश की सेवा करने का आशीर्वाद दिया।  

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.