NEWS7AIR

क्रिसमस का त्योहार सिर्फ ईसाई समुदाय का नहीं बल्कि पुरे विश्व के हर धर्म समाज समुदाय का है: वरीय पुलिस अधीक्षक

रांची: क्रिसमस का त्योहार सिर्फ ईसाई समुदाय का नहीं बल्कि पुरे विश्व के हर धर्म समाज समुदाय का है। मेरा बेटा तीन दिनों से क्रिसमस की तैयारियों में पुरे घर को सजा रहा है। उक्त बातें रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहा। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पैगम्बर ईसा मसीह ने आपसी प्रेम सौहार्द सद्भाव प्यार का संदेश विश्व के हर समाज समुदाय को दिया था। सचमुच यह अनोखा और अद्भुत अद्वितीय संदेश है।

पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम में फादर महेंद्र पीटर तिग्गा ने ईसा मसीह के जन्म दिवस पर निर्मित चरनी की आशीष की और बाइबल पाठ किया। फादर महेंद्र पीटर तिग्गा ने ईसा मसीह के आगमन की महत्ता को बताते हुए अपने संदेश में कहा कि पुलिस प्रशासन देश की सेवा में अभूतपूर्व भूमिका ही नहीं निभाती बल्कि हर गांव शहर गली मोहल्ले में हर नागरिक को पूरी सुरक्षा देती है। इसलिए आज हम लोग इस परेड ग्राउंड में पुलिस प्रशासन और पुरे देश की पुलिस परिवार के लिए विशेष प्रार्थना करते हैं।
विशिष्ट अतिथि पूर्व टीएसी सदस्य रतन तिर्की ने अपने संदेश में कहा कि पुलिस प्रशासन के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति देश के अंदर अगर सुरक्षित है तो वह पुलिस प्रशासन की सजगता और चपलता से।

इससे पहले क्रिसमस कैरोल और संगीत का कार्यक्रम हुआ। वरीय पुलिस अधीक्षक ने क्रिसमस केक काटा और बधाईयां शुभकामनाएं दी। सबों को क्रिसमस की गिफ्ट और अतिथियों को गर्म शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सार्जेंट मेजर आनंद राज खलखो, सिस्टर मुक्ता मरांडी, सिस्टर जुलिया, विभागीय पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस एसोसिएशन के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.