NEWS7AIR

जनजातीय  गौरव भगवन बिरसा मुंडा के परपौत्र मंगल मुंडा का निधन 

 

रांची:  25 नवंबर की शाम खूंटी में हुए सड़क दुर्घटना में घायल जनजातीय गौरव भगवन बिरसा मुंडा के परपौत्र मंगल मुंडा (45 ) का आज रिम्स में चिकित्सा के क्रम में देहांत हो गया।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुंडा के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने ने आज रिम्स पहुंचकर दिवंगत मुंडा के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने मुंडा के परिजनों को राज्य सरकार के स्तर से हर संभव मदद का भरोसा दिया।

 

भगवान बिरसा मुंडा के परपौत्र के असामयिक निधन पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मंगल मुंडा की मौत ने हेमंत सरकार की पोल खोल दी.उन्होंने मौत का कारन चिकित्सकीय लापरवाही बताया और मौत उच्च स्तरीय जांच कर ,दोषियों पर कारवाई की मांग की।

मरांडी ने कहा कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल स्व मंगल मुंडा को दुर्घटना के बाद सदर अस्पताल लाया गया और फिर वहां से 6 घंटा बाद रिम्स में भर्ती कराया गया। इस बीच वे एंबुलेंस में ही रहे।

 

उन्होंने ने कहा कि यदि शहीद बिरसा मुंडा के वंशज के साथ ऐसा व्यवहार होता है तो फिर राज्य के आम आदमी की क्या दशा होगी। यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। उन्होंने मुंडा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कहा कि दुख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार साथ में खड़ा है।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.