NEWS7AIR

शहीद सिदो कान्हु के वंशज मंडल मुर्मू भाजपा में

रांची: शहीद सिदो कान्हु के वंशज मंडल मुर्मू, जो विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन को बरहेट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था और उनके प्रस्तावक बने थे, ने कर भाजपा की सदस्यता लेने के बाद आज पहुंचे भाजपा प्रदेश कार्यालय।  भाजपा कार्यालय में हुआ उनका खूब स्वागत हुआ। उन्होंने ने कहा कि  झारखंड की पहचान और अस्मिता की रक्षा केलिए ली भाजपा की सदस्यता और भाजपा ही कर सकती है आदिवासी सम्मान  और अस्मिता की रक्षा।

इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंत विश्व शरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन बन गए हैं घुसपैठियों के प्रवक्ता, इसलिए कर रहे यूसीसी का विरोध जबकि आदिवासी समाज की रीति नीति परंपरा ,शासन व्यवस्था में नहीं होगा कोई बदलाव। उन्होंने कहा कि  ‘हेमंत सोरेन बताएं क्या चार चार शादियां,बाल विवाह जैसे व्यवस्था क्या जायज है?’   उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण के कारण आज संथाल परगना के भविष्य का निर्णय घुसपैठिए कर रहे यह चिंता की बात है।  हेमंत सोरेन घुसपैठियों के खिलाफ बोलने पर चुनाव आयोग में शिकायत करते हैं वे घुसपैठियों के प्रवक्ता बन गए हैं।  जेएमएम घुसपैठियों की पार्टी बन गई। है। भाजपा का लक्ष्य चुनाव जीतना नही बल्कि रोटी बेटी और माटी की सुरक्षा है

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.