रांची: हटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कोष अंतर्गत वार्ड-36 साहू नगर पुंदाग में नारायण साहू के घर से विपिन सिंह के घर तक एवं अनीता साहू के घर से सर्वेश सिंह के घर तक पी.सी.सी. पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास दिनांक 03.10.2024 को माननीय विधायक नवीन जायसवाल के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों को जलजमाव से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होते दिखाई दिया। पथ निर्माण इस क्षेत्र के निवासियों की बहु प्रतीक्षित मांग थी। गौर तालाब है की विधायक जायसवाल अपने क्षेत्र में सतत विकास कार्यो को बढ़ावा दे कर लोगों के मदद करते रहते हैं।