NEWS7AIR

रांची के सुखदेवनगर में लड़की से दिनदहाड़े छिनतई, लोगों ने अपराधी को किया पुलिस के हवाले

Ranchi: राजधानी रांची में क्राइम सिर चढ़ कर बोल रहा है। अपराधी दिन हो या रात आये दिन एक से बढ़कर एक घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला रांची के सुखदेव नगर का है. सुखदेव नगर थाना में विद्यानगर इलाके में दिनदहाड़े एक लड़की से मोबाइल छीनने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि चाकू का भय दिखा कर अपराधी इस घटना को अंजाम देना चाह रहा था। लेकिन लड़की के द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने अपराधी को धर दबोचा। लोगों ने घटना की जानकारी सुखदेव नगर थाना को दी।

अपराधी को स्थानीय पुलिस के हवाले किया

घटना के बाद लड़की ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर अपराधी को पकड़ लिया। लोगों के द्वारा तलाशी लेने पर अपराधी के पास से मोबाइल और चाकू मिलने के बाद, लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद अपराधी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अपराधी को गिरफ्तार किया और थाना ले गई। गिरफ्तार अपराधी की पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई है। आरोपी सुजीत से पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.