NEWS7AIR

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी, राष्ट्रपति ने स्वीकारा गोड्डा आने का निमंत्रण

पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत कुमार पर लिखी पुस्तक भेंट की

 

नई दिल्ली/रांची. राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस मौके पर ममता कुमारी ने राष्ट्रपति को पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक और पति स्वर्गीय प्रशांत मंडल पर लिखी किताब “प्रशांत हमारे दिल में हैं” भेंट की। मुलाकात के दौरान ममता कुमारी ने राष्ट्रपति को गोड्डा आने का निमंत्रण दिया, जिसे राष्ट्रपति ने सहर्ष स्वीकार किया। इससे पहले बातचीत के क्रम में ममता कुमारी ने श्रीमती मुर्मू को झारखंड की वास्तविक स्थिति, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और आयोग के द्वारा की गई कारवाई के बारे में जानकारी दी।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.