NEWS7AIR

केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ), रांची की वॉलीबॉल टीम बनी चैंपियन

रामगढ़: केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ), रांची की वॉलीबॉल टीम ने लोको स्पोर्टिंग क्लब, पोचरा, रामगढ़ द्वारा आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

24 नवंबर को पोचरा, रामगढ़ में आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 14 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में हजारीबाग, पतरातू, रामगढ़, रांची और बोकारो की प्रमुख टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें एसएसटीसी क्लब, हजारीबाग की टीम भी शामिल थी।

प्रतियोगिता में मुकाबले काफी रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहे। इसमें भाग लेने वाली लगभग सभी टीमों के खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में खेलने का अनुभव प्राप्त था। ऐसे मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के बीच CUJ रांची की टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, सामूहिक समन्वय और खेल भावना का परिचय देते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

यह उपलब्धि विश्वविद्यालय में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, प्रतिभाओं को निखारने तथा विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.