बिरनी : सरिया प्रखंड क्षेत्र के कोरियाटांड़ अमनारी में शिव शक्ति क्लब के द्वारा आयोजित एक दिवसीय महिला फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो ने फीता काटकर और किक मारकर किया ।
मैच रांची और लोहरदगा की महिला फुटबॉल टीमों के बीच खेली गई । इस दौरान बिधायक महतो ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलें । साथ ही खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “खेल में हार और जीत लगी रहती है, इसलिए सभी खिलाड़ियों को इसे खेल भावना के साथ खेलना चाहिए।” उन्होंने इतनी दूर रांची और लोहरदगा से आकर बगोदर की धरती पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली दोनों टीमों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही, उन्होंने इस शानदार आयोजन के लिए शिव शक्ति क्लब की पूरी आयोजन समिति को बधाई दी। इस दौरान दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला ।
मैच देखने के लिए स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष दर्शक मैदान के चारों ओर उपस्थित थे । इस मौके पर भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष बॉर्डर,सांसद प्रतिनिधि बिनोद यादव, शिवधन मंडल, हरिहर मंडल,विधायक प्रतिनिधि बब्लू मंडल, अजय यादव (मुखिया), मंडल अध्यक्ष मनीष मंडल रंजीत मंडल , क्लब अध्यक्ष मथुरा यादव,उपेंद्र यादव, शैलेश मंडल, हरेंद्र यादव, प्रदीप मंडल, गोकुल यादव, बद्री यादव, सोहन दास, दिलीप मोदी, मुन्ना मंडल, रामचंद्र मंडल, विजय यादव, विजय मंडल, छोटू पासवान, दिनेश्वर यादव, बीरेंद्र यादव एवं परमेश्वर यादव समेत लोग उपस्थित थे ।