राँची: दिनांक २६ – १० – २०२६ को कैंब्रियन पब्लिक स्कूल काठीटांड में एमवर्सिटी रांची द्वारा ,’अचानक हृदय गति रुकने पर ,’ प्राथमिक उपचार एवं जीवन रक्षक कौशल पर विशेष जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को सीपीआर प्रशिक्षण के साथ बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
सीपीआर का व्यावहारिक प्रदर्शन कर समझाया महत्व
विद्यालय के १०वीं, ११वीं एवं १२वीं के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। एमवर्सिटी रांची की ओर से पहुंचे प्रशिक्षक सुरभि, दिवाकर, अंजलि, गजाला राजीव और अमरेंद्र ने विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों पर जानकारी दीं ।सीपीआर प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षकों ने हृदय गति रुकने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल सहायता के महत्व को समझाया। व्यवहारिक प्रदर्शन के माध्यम से सीपीआर देने की प्रक्रिया और इसके सही तरीके की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षकों ने बताया कि आपात स्थिति में समय पर सही प्राथमिक सहायता मिलने से किसी व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है । इस प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को जीवन रक्षक कौशलों को समझने और आपातकाल में जिम्मेवारी पूर्वक प्रतिक्रिया देने की जानकारी मिली।
कार्यक्रम के दूसरे महत्वपूर्ण सत्र में बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता स्वास्थ्य संबंधित परामर्श दिया गया। इसमें विद्यालय के छात्र तन्मय एवं छात्रा सरगम ने सीपीआर का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संजय मिश्रा ने कार्यक्रम को छात्रों और समाज के लिए उपयोगी बताया तथा एमवर्सिटी के प्रशिक्षकों एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।