रायपुर में CA बैडमिंटन टूर्नामेंट में सुरेंद्र विश्वकर्मा और CA चंदन कुमार का शानदार विजय अभियान, बने डबल्स चैंपियन
सात राज्यों के खिलाड़ियों के बीच शानदार प्रदर्शन कर हासिल किया खिताब, रांची और ओवल बैडमिंटन क्लब का बढ़ाया गौरव
रांची: मेहनत, अनुशासन, समर्पण और जीत के अदम्य जज्बे का शानदार उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सुरेंद्र विश्वकर्मा ने अपने जोड़ीदार CA चंदन कुमार के साथ रायपुर में आयोजित CA बैडमिंटन टूर्नामेंट की डबल्स स्पर्धा में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया इन दोनों ने सात बार के चैंपियन रायपुर के CA शशांक एवं शतन वर्मा को हराया । सेंट्रल इंडिया रीजन के सात राज्यों के खिलाड़ियों की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता में यह सफलता दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल कौशल, तालमेल और संघर्षशीलता को दर्शाती है।
यह उपलब्धि केवल एक खेल प्रतियोगिता में जीत नहीं, बल्कि निरंतर अभ्यास, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प की विजय है। सुरेंद्र भाई की इस शानदार सफलता से उनके मित्रों, मॉर्निंग क्लब के सदस्यों और खेलप्रेमियों में खुशी एवं गर्व का माहौल है।
ओवल बैडमिंटन क्लब के सदस्यों ने दोनों विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि सुरेंद्र भाई की यह जीत पूरे क्लब और परिवार के लिए सम्मान, प्रेरणा और गौरव का विषय है। उनकी उपलब्धि सभी सदस्यों को स्वस्थ जीवन, खेल भावना और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
यह जीत सुरेंद्र भाई और CA चंदन कुमार की सफलता के साथ-साथ सामूहिक उत्साह और खेल भावना का भी उत्सव है।