NEWS7AIR

आरटीआई कार्यकर्ता सर्वेश सिंह ने ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रज मोहन राम को दी बधाई

राँची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ओडिशा के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किए गए झारखंड के वरिष्ठ नेता ब्रज मोहन राम को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में भवनाथपुर में 30 साल रहे प्रसिद्ध आरटीआई कार्यकर्ता सर्वेश सिंह ने भी उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सर्वेश सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा कि ब्रज मोहन राम जैसे अनुभवी, सादगी पसंद और जमीन से जुड़े नेता का राज्यपाल बनना झारखंड के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में ओडिशा में संवैधानिक मूल्यों को और मजबूती मिलेगी तथा राज्य विकास के नए आयाम छुएगा।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति भवन द्वारा 12 अक्टूबर 2026 को 6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की गई थी। इसमें झारखंड के पलामू के पूर्व सांसद ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है। वे डॉ. हरि बाबू कंभमपति का स्थान लेंगे।

ब्रज मोहन राम का जन्म 1 जनवरी 1958 को पलामू (अब लातेहार जिला) के चंदवा में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1991 में बिहार विधानसभा सदस्य के रूप में की थी। बाद में वे भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पलामू लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार (1996, 1998 और 1999) सांसद चुने गए। संसद में रहते हुए वे ऊर्जा, कोयला और रेलवे सहित कई महत्वपूर्ण समितियों के सदस्य रहे हैं।

सर्वेश सिंह ने कहा कि एक आदिवासी बहुल क्षेत्र से आने वाले नेता को इस संवैधानिक पद पर देखना प्रेरणादायक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ब्रज मोहन राम के अनुभव का लाभ ओडिशा की जनता को मिलेगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.