NEWS7AIR

रांची के जेवीएम श्यामली में पूर्व छात्रों की अहम बैठक: स्कूल परिसर में मिलेगा कार्यालय कक्ष

14 अक्टूबर को लगेगा ब्लड डोनेशन कैंप

रांची: जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम) श्यामली के ऑडिटोरियम में जेवीएम एलुम्नी एसोसिएशन (JVMAA) की एक अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी बैच के पूर्व छात्रों को एक मजबूत मंच पर जोड़ना और अपने स्कूल (अल्मा मेटर) व समाज के प्रति एलुम्नी की सहभागिता व योगदान को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। बैठक की शुरुआत दिवंगत प्रिय दिवाकर सर की स्मृति और उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर की गई।

इस विशेष बैठक में स्कूल के प्रथम बैच समेत 30 से अधिक एलुम्नी, प्रधानाचार्य बी.एन. झा, मोती सर और विभिन्न बैचों के प्रतिनिधि उत्साह के साथ शामिल हुए। प्रमुख रूप से शशांक, गुरनेक सिंह, पल्लवी सिंह, किरण सिंह, श्रीराम सिंह, प्रकाश कुमार, अमित जैन, आशीष बुधिया, अंशुमान, शशि, मनोज कुमार पांडेय, राहुल दयाल, निखिल सिंह एवं प्रसून रायपत सहित कई अन्य पूर्व छात्र उपस्थित रहे।

बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय और आगामी योजनाएं:

* कार्यालय कक्ष का आवंटन: स्कूल प्रबंधन की ओर से JVMAA को स्कूल परिसर में एक कमरा कार्यालय के रूप में उपलब्ध कराने की सहमति मिल गई है। इससे एसोसिएशन के कार्यों का संचालन सुचारू रूप से हो सकेगा।

* सोसायटी का विस्तार और पारदर्शिता: JVMAA पहले से एक पंजीकृत सोसायटी है। इसके बायलॉज (संविधान), सदस्यता नियम और अन्य आवश्यक जानकारियों को जल्द ही सभी एलुम्नी के साथ साझा किया जाएगा। एसोसिएशन की कार्यप्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखते हुए खातों और ऑडिट रिपोर्ट्स को समय-समय पर साझा करने पर जोर दिया गया।

* साइंस एग्जीबिशन और ब्लड डोनेशन कैंप: आगामी 14 अक्टूबर को स्कूल में आयोजित होने वाली ‘साइंस एग्जीबिशन’ के अवसर पर एक भव्य ब्लड डोनेशन कैंप लगाने की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही, स्कूल में आने वाले एलुम्नी के पंजीकरण के लिए एक विशेष ‘कैनोपी’ स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है।

* डेटा रिकवरी और सक्रिय भागीदारी: पूर्व छात्रों के पुराने डेटा को रिकवर करने और एक मजबूत ‘एलुम्नी बेस’ तैयार करने पर काम शुरू कर दिया गया है। सभी बैचों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और जरूरतमंदों की मदद के लिए विभिन्न ‘JVM ग्रुप्स’ और कमेटियों का गठन किया गया है।

* नियमित गतिविधियां और कैलेंडर: एसोसिएशन द्वारा हर महीने नियमित ‘Alumni Get-togethers’ आयोजित करने की योजना है। इसके अलावा विज्ञान, शैक्षणिक गतिविधियों, खेलों को बढ़ावा देने तथा ई-वेस्ट कलेक्शन जैसे समाजोपयोगी कार्यक्रमों का एक वार्षिक कैलेंडर तैयार किया जाएगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.