NEWS7AIR

विश्व पेंशन दिवस मनाया गया

Ranchi: शहीद चौक पर राष्ट्रीय आह्वान के तहत विश्व पेंशन दिवस मनाया गया जिसमें पोस्टल, आर एम एस सहित रेलवे, बीएस एनएल एवं केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग किया.

14 दिसंबर 1990 को यू एन ओ ने वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाने का निर्णय लिया था. वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन की संस्था ट्रेड यूनियन इंटरनेशनल ( पेंशनर्स एवं रिटायरीज) के बैनर तले प्रत्येक वर्ष 1 अक्टूबर को विश्व में पेंशनर्स के गरिमा पूर्ण जीवन, उत्तम पेंशन, बढ़िया स्वास्थ, पोर्टेबल वाटर, सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस मनाया जाता है.

वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पेंशन पर सरकार का हमला तेज हुआ है. सरकारें पेंशन का निजीकरण करने की साजिश कर रही है. सामाजिक सुरक्षा को समाप्त करना चाहती है ताकि सामाजिक सुरक्षा के नाम पर दी जाने वाली समस्त सुविधाओं को एक झटके में खत्म कर दे. इस दिशा में केंद्र सरकार ने वैलिडेशन संशोधन के माध्यम से 8वें वेतन आयोग के मिलने लाभ से 31 दिसंबर 2025 तक सेवानिवृत कर्मियों को वंचित कर दिया है एवं टर्म ऑफ रिफेंस में मौजूदा पेंशनर्स को शामिल नहीं किया है जिसके कारण मौजूदा पेंशनर्स में जबरदस्त नाराजगी एवं आक्रोश है. इस मुद्दे को लेकर देश भर पेंशनर्स एसोसिएशन पिछले साल से आंदोलित हैं. 4 नवंबर 2025 को एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में इस मुद्दे को लेकर रीट याचिका दायर की है जो सुनवाई के स्टेज में है.

धरना सभा को एम जेड ख़ान, नरेश लाल, चंचल कुमार सिंह, जयनारायण प्रसाद, के डी राय व्यथित, शिव सेवक पाठक,एम एन सिंह,जी डी साहू ,जी एन शर्मा आदि ने संबोधित करते हुए पेंशनर्स का आह्वान किया कि केंद्र सरकार की पेंशन विरोधी नीतियों का एक जुट होकर विरोध किया जाय. केंद्र सरकार की जिस यूनिट में एसोसिएशन का गठन नहीं हुआ है,वहां अविलंब यूनिट का गठन कर इन नीतियों का मुखर होकर विरोध किया जाय .

मुख्य उपस्थिति अनीता तिर्की, त्रिलोकी नाथ साहू, देवचरण साहू,मो शमीम,बचनू साह, जयराम प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद,रंगनाथ पांडेय,एन के पाण्डेय,कालिदास मुंडा, सैयद अख्तर शाह,धनेश्वर गोस्वामी आदि धरना के पश्चात एसोसिएशन का 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त रांची से मिलकर माननीय प्रधान मंत्री,भारत सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार को संबोधित 2 सूत्री मांगों ज्ञापन सुपर्द किया .

ज्ञापन में मुख्य रूप से रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली रेलवे सुविधा जो कोविड के समय वापस ले ली गई थी, उसे अविलंब बहाल किया जाय तथा तथा विभाग / मंत्रालय चिन्हित कर वरिष्ठ नागरिकों / पेंशनर्स की समस्याओं के निराकरण हेतु एक mechanism की व्यवस्था की जाय.

प्रतिनिधिमंडल में रेलवे के चंचल कुमार सिंह,कालिदास मुंडा,डाक के एम जेड ख़ान,के डी राय व्यथित, बी एस एन एल के नरेश लाल, केंद्रीय वाटर बोर्ड के शिव सेवक पाठक शामिल हुए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.