NEWS7AIR

गणेश महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विशाल भंडारा व डांडिया का आयोजन

रांची: डोरंडा काली मंदिर रोड स्थित न्यू काली पूजा परिसर में श्री गणेश पूजा समिति की ओर से भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के साथ पांच दिवसीय 15वें वार्षिक गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के तहत बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

बुधवार को दोपहर 1 बजे से पूजा परिसर में विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इसके बाद शाम 6 बजे से डांडिया कार्यक्रम हुआ। डांडिया में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूजा परिसर में देर शाम तक भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

आज लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

महोत्सव के तहत गुरुवार को सुबह 11 बजे से पूजा परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसके अलावा शाम 4 बजे से 5 से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में झारखंड-बॉलीवुड के सुपर स्टार विवेक नायक मुख्य अतिथि एवं जज के रूप में मौजूद रहें.

18 सितंबर को निकलेगी भव्य विसर्जन शोभायात्रा

पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन 18 सितंबर, शुक्रवार को दोपहर 3 बजे भव्य विसर्जन शोभायात्रा के साथ होगा। समिति की ओर से श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष नवीन मल्होत्रा, उपाध्यक्ष जयन्त मजुमदार एवं नितेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष बाबु सोना दास, सह कोषाध्यक्ष शिशिर क्षेत्री, महामंत्री अमित गुप्ता, सह मंत्री बिट्टू घोष एवं आलोक घोष, संगठन मंत्री बापी घोष एवं बिक्की घोष सहित समिति के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.