NEWS7AIR

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर बीएयू में शोक सभा

रांची: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों, शिक्षकों, वैज्ञानिकों, कर्मियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।

अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए बीएयू के कुलपति डॉ एससी दुबे ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार बहुत सुलझे हुए व्यक्तित्व के धनी और प्रगतिशील विचारों वाले जनप्रतिनिधि थे। राज्य में उच्च शिक्षा के विकास के लिए उन्होंने बहुत प्रभावी रोडमैप तैयार किया था। राज्य के संसाधनों के अंतर्गत वह विद्यार्थियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्प थे। वह दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भी उतने ही प्रिय थे जितना वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को। उनका असमय चला जाना न केवल परिवार और उनकी पार्टी के लिए बल्कि समस्त राज्यवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है।

कृषि संकाय के डीन डॉ डीके शाही ने कहा कि शिक्षा जगत और समाज के सुधार और विकास के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदा स्मरणीय रहेंगे। निदेशक, कार्य एवं संयंत्र मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि वह अभियंताओं से हर परियोजना के तकनीकी पहलुओं पर विशद चर्चा करते थे।

अंत में 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की चिरशांति तथा परिवार जनों के धैर्य धारण हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.