Ranchi: पश्चिम बंगाल के होटल में अभ्यर्थियों को रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, कई अभ्यर्थियों को पहुंचाया अनुचित लाभ
रांची। JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में अनियमितता कराने के मामले में सीआइडी ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। सीआइडी ने राजन कुमार पटना (बिहार) को गिरफ्तार से किया गया हैं।
जांच में सामने आया है कि आरोपित ने JSSC-CGL परीक्षा में शामिल होने वाले कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर स्थित एक होटल में ले जाकर परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों और उनके उत्तरों को रटवाया था। इसके माध्यम से कई अभ्यर्थियों को परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाया गया।
सीआइडी के अनुसार, इस पूरे प्रकरण में कुछ अभ्यर्थी परीक्षा में सफल भी हुए। मामले की जांच के दौरान आरोपित की भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। सीआईडी अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और अभ्यर्थियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।