NEWS7AIR

एशियन गेम्स 2026 के लिए झारखंड की साइकिलिस्ट सरिता कुमारी का भारतीय टीम में चयन!

रांची: 20वें एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक जापान के नागोया शहर में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में झारखंड की प्रतिभाशाली साइकिलिस्ट सरिता कुमारी का चयन हुआ है।

सरिता कुमारी का भारतीय साइकिलिंग टीम में चयन होना झारखंड के लिए गौरव का विषय है। उनके चयन से राज्य के साइकिलिंग खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव मनिंदर पाल सिंह तथा झारखंड साइकिलिंग संघ महासचिव शैलेंद्र पाठक में संयुक्त रूप से बताएं की सरिता कुमारी ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न साइकिलिंग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनके निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं शानदार प्रदर्शन के परिणामस्वरूप उन्हें एशियन गेम्स जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।


यह उपलब्धि झारखंड में साइकिलिंग के बढ़ते स्तर और राज्य के खिलाड़ियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिल रही पहचान का प्रमाण है।

सरिता कुमारी के भारतीय टीम में चयन पर खेल सचिव मुकेश कुमार ,खेल निर्देशक छवि रंजन, सांसद राजमहल लोकसभा क्षेत्र विजय हसदा, पर्यटन निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा, झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक ,झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह , झारखंड साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, सुरजीत कुमार,, शि.र्डी सिंह,पुष्पा हसन,जितेंद्र महतो, दिलीप गुप्ता, शशिकांत पांडे, दीपक हेंब्रम, रितेश झा, नरेश कुमार,ओम प्रकाश गुप्ता, चंद्र बहादुर सिंह, राजकुमार मेहता, प्रोन्नति रानी सिंह, सतविंदर कौर, तस्लीम खान, अनिता,जेएसएसपीएस प्रशिक्षक रामकुमार भट्ट , प्रथम शर्मा, ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा विश्वास व्यक्त किया है कि वह एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और झारखंड का नाम रोशन करेंगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.