NEWS7AIR

पशुपतिनाथ मंदिर में महाआरती, उमड़े श्रद्धालु

रांची: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पशुपतिनाथ मंदिर में प्रत्येक सोमवार की भांति 7 सितंबरको श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। शाम में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, फूल और नैवेद्य अर्पित किया।

सोमवार की महाआरती उत्तम देशमुख-कविता देशमुख परिवार द्वारा निवेदित थी। मंदिर के आचार्य सुनील कुमार पांडेय एवं अमलेश मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कराई। रुद्राष्टकम के वाचन के साथ पुष्पांजलि दी गयी।
आरती में श्रुति देशमुख, डॉ शैलेंद्र कुमार रजक, सीता देवी, डॉ विनोद गुप्ता, अवध बिहारी लाल, ललितेश्वर सिंह, बद्री प्रसाद, हेमप्रभा अग्रवाल, डॉ सरोज कुमार ठाकुर, डॉ नन्दनी कुमारी, शानवी, बीरेंद्र ठाकुर, अमित कुमार, अभिषेक, इन्द्रनाथ मुंडा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

महाआरती के दौरान मंदिर परिसर घंटियों और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने हाथों में दीप लेकर सामूहिक आरती में भाग लिया। आरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ एके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.