लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के अनेक लोगों ने थामा पार्टी का दामन
जमशेदपुर: महानगर अंतर्गत गोलमुरी स्थित दुसाध भवन में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री बीरेन्द्र प्रधान के मुख्य आतिथ्य एवं मार्गदर्शन तथा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष श्री रवि चौरसिया की अध्यक्षता में एक भव्य सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री सतीश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता श्री उमेश तिवारी, सुमन शर्मा, मनोज पासवान, बंटी उपाध्याय सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े अनेक लोगों ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जनहितकारी नीतियों, संगठन की कार्यशैली तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री चिराग पासवान जी के नेतृत्व से प्रभावित होकर अपनी-अपनी पार्टियों की सदस्यता छोड़ते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र प्रधान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) समाज के सभी वर्गों की आकांक्षाओं और अधिकारों की आवाज़ बनकर कार्य कर रही है। पार्टी की विचारधारा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग निरंतर पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने सभी नव-शामिल सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी नव-शामिल सदस्यों का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने एवं जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।