NEWS7AIR

धरती आबा बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित

Ranchi: धरती आबा बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर कोकर स्थित उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के उप-नेता राजेश कच्छप, राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा, विधायक ममता देवी, श्री अभिलाष शाहु, श्री सतीश पॉल मुजनी, श्री गजेन्द्र सिंह, श्री लाल किशोर नाथ सहदेव, श्री रियाजुल अंसारी तथा दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी सुरेंद्र चौधरी उपस्थित रहे।

सभी नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा जी के संघर्ष, त्याग और आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा हेतु दिए गए उनके महान बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय, स्वाभिमान और जन-अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.