NEWS7AIR

झारखण्ड ATS परिसर में दो दिवसीय मेडिकल कैंप आयोजित, 165 पुलिस कर्मियों की हुई मुफ्त स्वास्थ्य जांच

राँची: आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) झारखण्ड के राँची कैम्प परिसर में पुलिस अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के लिए एक विशेष दो दिवसीय मेडिकल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. 26 और 27 मई 2026 को आयोजित इस शिविर में पारस हॉस्पिटल, धुर्वा (HEC) के डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं.

इस शिविर में एटीएस में तैनात कुल 165 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया.

प्रमुख जांच एवं स्वास्थ्य सुविधाएं

कैंप के दौरान पुलिस कर्मियों की गहन जांच के लिए कई तरह की मेडिकल सुविधाएं और टेस्ट बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराए गए थे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

* ब्लड प्रेशर (BP) की जांच
* पल्स रेट (PR) की निगरानी
* ऑक्सीजन सैचुरेशन (SPo2) का स्तर
* रैंडम ब्लड शुगर (RBS) टेस्ट
* हृदय गति की जांच (ECG)
* विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा व्यक्तिगत परामर्श

विशेषज्ञों ने दिए बेहतर स्वास्थ्य के सुझाव

इस मेडिकल कैंप का संचालन पारस हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. श्री अनिकेत और डॉ. श्री महेश कुशवाहा की देखरेख में हुआ . उनके साथ अस्पताल के कॉरपोरेट मैनेजर श्री धर्मेंद्र कुमार और नर्सिंग स्टाफ की अनुभवी टीम भी मौजूद रही.
जांच के दौरान जिन पुलिस कर्मियों की हेल्थ रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की कमी या अनियमितता पाई गई, उन्हें डॉक्टरों द्वारा आगे के बेहतर इलाज और सेहत को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी चिकित्सीय सुझाव दिए गए.

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.