NEWS7AIR

चैम्बर की पहल पर जागा नगर निगम प्रशासन, लंबित ट्रेड लाइसेंस किया जारी

रांची: झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स की सक्रियता के बाद रांची नगर निगम ने ट्रेड लाइसेंस के एक लंबित मामले में त्वरित कार्रवाई की है। व्यापारियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चैम्बर ने आज नगर प्रशासक को पत्र लिखकर इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया था। पत्र में स्पष्ट किया गया था कि कई व्यवसायी आवेदन करने के बावजूद लंबे समय से लाइसेंस मिलने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे उन्हें व्यापारिक कार्यों में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

चैम्बर के पत्र पर संज्ञान लेते हुए निगम प्रशासन ने तत्परता दिखाई और आज ही एक लंबित मामले का निष्पादन करते हुए संबंधित व्यवसायी को ट्रेड लाइसेंस निर्गत कर दिया। इस सकारात्मक कदम पर चैम्बर के महासचिव रोहित अग्रवाल ने नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी व्यापारियों से जुड़े मामलों का इसी तरह समयबद्ध निष्पादन किया जाएगा, ताकि व्यवसायियों को सरकारी प्रक्रियाओं में होने वाले अनावश्यक विलंब और असुविधा से राहत मिल सके।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.