NEWS7AIR

ऑटो यात्रियों को मनमाने किराए से मिलेगी मुक्ति: 13 अप्रैल से लागू होगी नई भाड़ा दर

रांची: कांटाटोली से टाटीसिलवे और अंगड़ा मार्ग पर सफर करने वाले ऑटो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ ने यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए नया भाड़ा चार्ट जारी कर दिया है। यह नई दरें आगामी 13 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी।

हड़ताल के बाद लिया गया निर्णय

विदित हो कि बीते 6 अप्रैल को कांटाटोली चौक से गोंडली पोखर-अंगड़ा मार्ग पर चलने वाले ऑटो चालकों और मालिकों ने सुरक्षा और भाड़ा विवाद को लेकर स्वेच्छा से परिचालन बंद रखा था। चालकों की मांग थी कि महासंघ जल्द से जल्द एक स्पष्ट भाड़ा सूची उपलब्ध कराए ताकि यात्रियों के साथ होने वाली बहस और मनमाने किराए की वसूली पर लगाम लग सके।महासंघ की पहलमहासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि यात्रियों को सही सेवा देने और किराया विवाद खत्म करने के उद्देश्य से नई सूची तैयार की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 13 अप्रैल से सभी ऑटो में यह भाड़ा लिस्ट लगाना अनिवार्य होगा, ताकि कोई भी चालक यात्रियों से अतिरिक्त वसूली न कर सके।

नया निर्धारित किराया चार्ट (मुख्य रूट):

लोकल किराया (चढ़ना-उतरना): ₹10
कांटाटोली से सेल्वाड़ी: ₹10
कांटाटोली से नामकुम: ₹20
कांटाटोली से टाटीसिलवे (महिलौंग): ₹30
कांटाटोली से गोंडली पोखर: ₹40
कांटाटोली से अंगड़ा ब्लॉक: ₹50
टाटीसिलवे से नामकुम: ₹20
टाटीसिलवे से मिलन चौक: ₹10
अंगड़ा से गोंडली पोखर: ₹10
अंगड़ा से लोहड़ी: ₹50

पारदर्शिता पर जोरदिनेश सोनी ने कहा, “हमारा उद्देश्य यात्रियों को उनके गंतव्य तक सही किराए में पहुँचाना है। नई सूची लागू होने से यात्रियों को पता होगा कि उन्हें कितना भुगतान करना है, जिससे मनमानी पर पूरी तरह रोक लगेगी।”

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.