NEWS7AIR

18 वां जूनियर एवं यूथ राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

रांची: 18 वां राज्यस्तरीय बॉक्सिंग जूनियर बालक, बालिका एवं यूथ पुरुष, महिला बॉक्सिंग का आयोजन रांची जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में स्थानीय गुरुनानक स्कूल पीपी कंपाउंड रांची में हुआ जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उत्तम सिंह अध्यक्ष झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन एवं आनंद बिहारी दुबे सचिव झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन उपस्थित हुए।इस अवसर पर झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी,राजेश कुमार वर्मा कोषाध्यक्ष सहित आयोजन समिति के विनय सिन्हा दीपू अध्यक्ष रांची जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन, परमजीत सिंह कार्यकारी अध्यक्ष रांची जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन विशिष्ट अतिथि ज्योति सिंह मथारु उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग एवं गुलाम जावेद कोषाध्यक्ष रांची जिला उपस्थित थे. इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के पुरूष और महिला 172 बॉक्सर अपना दमखम दिखा रहे है।परिणाम कल आएगा।कल दिनांक 1 अप्रैल को संध्या 4:30 बजे समापन होगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.