Ranchi: झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री, रांची जिले का चर्चित समाजसेवी सह राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष निपु सिंह ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर ध्यान आकृष्ट कराया और उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि री एडमिशन के नाम बदलकर डेवलपमेंट फीस, एनुअल फीस, इंफ्रास्ट्रक्चर फीस और डिजिटल क्लास के नाम पर स्कूल प्रबंधक ने पैसा वसूली कर रहे हैं।
श्री सिंह ने मुख्यमंत्री से कहां की स्कूल प्रबंधक ने फाइनल एग्जाम से पहले बच्चे पर दबाव बनाते हैं और कहते हैं मार्च तक का टोटल फीस जमा करें नहीं तो एग्जाम में नहीं बैठने देंगे और एडमिट कार्ड नहीं देंगे और कहां की री एडमिशन के नाम बदलकर कई तरह से पैसा वसूली स्कूल प्रबंधक कर रहे हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि अभिभावकों के परेशानी को देखते हुए पूर्ण रूप से री एडमिशन को खत्म करें और सभी स्कूलों का फीस एक समान करने का कष्ट करें और मनमानी ट्यूशन फीस वसूलने पर लगाम लगाएं ।