अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक
संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और सम्मान का लिया संकल्प
रांची: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष प्रणय कुमार की अध्यक्षता में रांची स्थित अशोकनगर” जलसा” भवन में हर्षो उल्लास के साथ संपन्न हुई।
सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित करते हुए भगवान चित्रगुप्त की स्तुति की गई एवं सरस्वती वंदना संगीता कुमारी ने किया। अतिथियों का स्वागत रांची जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी शैलेश कुमार सिन्हा ने किया।
विशिष्ट अतिथि झारखंड और उड़ीसा के अखिल भारतीय कायस्थ महासभा प्रभारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने ने अपने संबोधन में कहा कि समाज और सामाजिक संगठन का समन्वय और क्रियान्वयन से ही सभी का लाभ होगा।
प्रदेश अध्यक्ष प्रणय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन में संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और सम्मान करना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने के आग्रह किया कि जिला अध्यक्ष अपने दायित्वों का निर्वहन कायस्थ महासभा के संविधान के अनुरूप करें। उन्होंने सहयोग और समर्थन भरोसा दिया। उन्होंने के कहा कि समाज में कई समस्याएं हैं और संगठन को विस्तारित करना भी एक चुनौती है लेकिन आपसी सहयोग से उद्देश्यों में सफलता पाई जा सकती है।
इस अवसर पर झारखंड के विभिन्न जिलों से आए हुए अध्यक्षों ने अपने जिला का प्रतिवेदन और समस्या से प्रदेश को अवगत कराया। जिनमें प्रमुख रूप से हजारीबाग जिला अध्यक्ष दीपक नाथ सहाय ने कहा कि कायस्थ समस्याओं का समाधान हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवारत है और भविष्य में इससे सेवा और भी विस्तार किया जाएगा।
धनबाद जिला अध्यक्ष रवि श्रीवास्तव ने कहा कि समाज में शादी विवाह की समस्याओं को देखते हुए धनबाद जिला शादी विवाह से संबंधित एक वेबसाइट बनाया है उसकी सेवा निशुल्क है। नव मनोनीत देवघर जिला अध्यक्ष श्री अमर कुमार सिन्हा ने देवघर जिला का शीघ्र विस्तार की बात किया।
खरसावां जिला अध्यक्ष ने अपने जिला का पूर्ण विवरण देते हुए राज्य नेतृत्व से मांग किया कि संगठन के विस्तार के लिए मार्गदर्शन दें। जमशेदपुर जिला अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि संगठन का विस्तार के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
इस बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व डीआईजी दीपक सिन्हा ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। पूर्व जिला सत्र न्यायाधीश ने भी अपने विचार व्यक्त किये। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम कुमार सिन्हा ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
इस सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र का सहयोग राज्य को मिलता रहेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शोभा कुमार, हनी सिन्हा, प्रीति विनोद , किशोर सिन्हा, जय कुमार श्रीवास्तव एवं विभिन्न जिलों से आए हुए जिला के प्रतिनिधि सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
(By शैलेश कुमार सिन्हा)
